{"_id":"68ad54d64834ec90880701d3","slug":"convocation-ceremony-at-bihar-university-lieutenant-governor-manoj-sinha-and-governor-arif-mohammad-khan-atte-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar University: कश्मीर के उप राज्यपाल और बिहार के गवर्नर पहुंचे दीक्षांत समारोह में, 53 टॉपर्स को गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar University: कश्मीर के उप राज्यपाल और बिहार के गवर्नर पहुंचे दीक्षांत समारोह में, 53 टॉपर्स को गोल्ड मेडल
Tue, 26 Aug 2025 12:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:07 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में छह साल बाद दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में सोमवार को छह साल बाद भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत आईक्यूएसी (IQAC) से निकाली गई शोभायात्रा से हुई, जिसका नेतृत्व कुलसचिव प्रोफेसर समीर कुमार शर्मा ने किया। इस शोभायात्रा में कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय, सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, सीनेट सदस्य और दोनों मुख्य अतिथि भी शामिल हुए।
दीक्षांत समारोह में पीजी सत्र 2021-23 और 2022-24 के कुल 8,431 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 53 टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही, पीएचडी के 93, डीएससी के एक और डिलीट के एक शोधार्थी को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पीएचडी शोधार्थियों को उनकी सीट पर ही डिग्री दी गई।
विशेष रूप से तीन विद्यार्थियों को स्मृति स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए। इनमें संजीव कुमार को डॉ. रामविहारी सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल इन इकोनॉमिक्स-2024, माधव मुकुंद मुरारी को प्रो. नवल किशोर प्रसाद सिन्हा मेमोरियल गोल्ड मेडल इन पॉलिटिकल साइंस-2024 और आवंतिका डे को प्रो. नवल किशोर प्रसाद सिन्हा मेमोरियल गोल्ड मेडल इन पॉलिटिकल साइंस-2023 से नवाज़ा गया।
विज्ञापन
पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। वहीं, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे समारोह का प्रतिवर्ष आयोजन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा मेधावी छात्रों का मनोबल बढ़ाती है और उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।