फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Congress candidate Ajay Nishad fiercely attacked BJP After nomination in muzaffarpur

LS Polls: नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद बोले- NDA को हराने में कोई अड़चन नहीं, हमारी ताकत से डरे

Tue, 30 Apr 2024 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

LS Polls: मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद अजय निषाद ने कहा अब तो महागठबंधन की सभी अड़चन खत्म हो गई है। अब एनडीए को हार से कोई नहीं बचा सकता है। 
 

विज्ञापन
Congress candidate Ajay Nishad fiercely attacked BJP After nomination in muzaffarpur
कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर से दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद रहे और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी का टिकट लेकर मैदान में आए अजय निषाद ने एनडीए और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में भी परिवर्तन की लहर बहने लगी है। आज जिस तरह की रैली आयोजित हुई है, वो यह संकेत देती है कि अब एनडीए के दिन खत्म होने वाले हैं। 

विज्ञापन


अजय निषाद ने इशारों-इशारों में बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी भीड़ और बीजेपी की भीड़ में जमीन आसमान का अंतर है। आज की भीड़ आई हुई भीड़ है और बीजेपी के लोग प्लांटेड भीड़ लाते हैं, यह अपने आप में संकेत है कि एनडीए हार रहा है। आज का यह उत्साह अपने आप में हमारी जीत का बड़ा संकेत है। हमारे पास जो भीड़ आती है उसको लाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की सभा से परिवर्तन की लहर तेज हो गई है। आज शहर के क्लब मैदान में हुई आयोजित जनसभा में यह साबित हो गया है। जो हमारा विरोध करने की सोच रहे हैं, उनकी कुर्सी खिसक रही है और ऐसे लोगों की हार सुनिश्चित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed