फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Clash between two parties over land measurement, sticks and bricks were used, more than a dozen injured

Bihar: जमीन मापी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Sat, 06 Sep 2025 11:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 11:56 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के नन्हुचक गांव में जमीन मापी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। विवाद के दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर चले।
 

विज्ञापन
Clash between two parties over land measurement, sticks and bricks were used, more than a dozen injured
नन्हुचक गांव में जमीन मापी को लेकर भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के नन्हुचक गांव में शुक्रवार की शाम जमीन मापी के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर तक चलने लगे। घटना में महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुराना जमीनी विवाद बना हिंसा की वजह

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सरकारी अमीन मापी करने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक विवाद भड़क गया और देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


महिलाओं समेत कई लोग घायल

मारपीट में घायल होने वालों में संगीता देवी, रीता देवी, रानी देवी, ललिता देवी, संजीव सहनी और रबि सहनी समेत कई अन्य शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। तनाव बढ़ता देख अमीन मौके से निकल गए। उधर, मारपीट की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed