फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Chhath 2024: Railways took special steps for passenger convenience and safety, 446 special trains will be run

छठ महापर्व: रेलवे ने उठाए यात्री सुविधा एवं सुरक्षा के विशेष कदम, 446 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी

Tue, 05 Nov 2024 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Nov 2024 08:11 PM IST
सार

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेलवे ने छठ महापर्व के मद्देनजर यात्री सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए हैं, जिसमें भीड़ नियंत्रण उपाय भी शामिल हैं। वहीं, विभिन्न स्टेशनों से देश के प्रमुख शहरों के लिए 446 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Chhath 2024: Railways took special steps for passenger convenience and safety, 446 special trains will be run
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने छठ महापर्व के अवसर पर यात्री सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में हाजीपुर मुख्यालय से महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ-साथ विभिन्न मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक भी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई इस समीक्षा का मुख्य उद्देश्य त्योहारी भीड़ के सुचारु प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, छठ महापर्व पर 08 नवंबर से 22 नवंबर 2024 तक पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न स्टेशनों से देश के प्रमुख शहरों के लिए कुल 446 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पिछले वर्ष इसी अवधि में 369 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था, जिससे इस बार 75 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है। यह विशेष ट्रेनों की बढ़ोतरी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए की गई है।
विज्ञापन

 

Chhath 2024: Railways took special steps for passenger convenience and safety, 446 special trains will be run
सांकेतिक तस्वीर

प्रमुख स्टेशनों पर विशेष प्रबंध और भीड़ नियंत्रण उपाय
इस अवधि में पटना, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल, सहरसा, मुजफ्फरपुर और दरभंगा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। जहां पानी, बैठने और आराम करने की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यात्री सूचना के लिए निरंतर उद्घोषणा की जा रही है, जिसमें मेगा माइक का भी उपयोग किया जा रहा है।
 
भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त, रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर खुफिया सूचनाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए ‘मेरी सहेली’ नामक आरपीएफ की विशेष महिला टीम भी तैनात है।
 
प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा और सहायता बूथ
सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए रेलवे ने राज्य सरकार के साथ मिलकर दानापुर मंडल में 100, सोनपुर मंडल में 40 और समस्तीपुर मंडल में 50 होमगार्ड की तैनाती की है। इसके अलावा समस्तीपुर मंडल में एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और जीआरपी के लगभग 1000 सदस्यों की भीड़ नियंत्रण के लिए तैनाती की जा रही है।
 
सभी प्रमुख स्टेशनों पर ‘मे आई हेल्प यू’ सहायता बूथ चौबीसों घंटे संचालित हैं। जहां अनुभवी कर्मचारी यात्रियों की सहायता और आवश्यक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। चिकित्सा जरूरतों के लिए भी प्रमुख स्टेशनों पर मेडिकल सहायता बूथ उपलब्ध हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को तुरंत मदद मिल सके।
 
टिकट काउंटरों में बढ़ोतरी और विशेष सतर्कता
बढ़ती भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और एटीवीएम के लिए अधिक संख्या में फैसिलिटेटर नियुक्त किए हैं ताकि यात्रियों को टिकट बुकिंग में कोई कठिनाई न हो। नशाखोरी की घटनाओं को रोकने के लिए भी विशेष निगरानी की जा रही है, जिससे यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।
 
छठ घाटों पर सुरक्षा प्रबंध और गति नियंत्रण
दानापुर मंडल में 73 ऐसे स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहां रेलवे ट्रैक के पास छठ घाट बनाए जाने की संभावना है। इन स्थलों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इन क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाया जाएगा।
 
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यात्री सुरक्षा में कोई चूक न हो। साथ ही अत्यधिक भीड़ की स्थिति में भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed