{"_id":"671e5ebc92bb71f96d0820d0","slug":"bpsc-exam-demand-to-increase-age-limit-to-42-pradyumna-ranjan-rana-nandkishore-yadav-raj-bhushan-nishad-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: BPSC परीक्षा में आयु सीमा 42 करने की मांग, BJP नेता ने विधानसभा अध्यक्ष-केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: BPSC परीक्षा में आयु सीमा 42 करने की मांग, BJP नेता ने विधानसभा अध्यक्ष-केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन
Sun, 27 Oct 2024 09:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:09 PM IST
सार
BPSC Exam Age Limit: भाजपा नेता का कहना है कि मौजूदा आयु सीमा बिहार के अभ्यर्थियों के लिए असमान अवसर पैदा करती है, जिससे वे अन्य राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं में योग्य होते हुए भी अपने राज्य में अयोग्य हो जाते हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रद्युम्न रंजन राणा बिहार विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा ओबीसी मोर्चा बिहार प्रदेश प्रवक्ता और सीतामढ़ी जिला प्रभारी प्रद्युम्न रंजन राणा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष करने की मांग उठाई है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय, राज भूषण निषाद को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
प्रद्युम्न रंजन राणा ने कहा कि बिहार के सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक और शैक्षणिक पहलुओं को देखते हुए BPSC की परीक्षा के लिए आयु सीमा बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने तर्क दिया कि अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 40 से 46 वर्ष के बीच है, जबकि बिहार में यह सीमा 37 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
राणा का कहना है कि यह आयु सीमा बिहार के अभ्यर्थियों के लिए असमान अवसर पैदा करती है, जिससे वे अन्य राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं में योग्य होते हुए भी अपने राज्य में अयोग्य हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपा था, तब आश्वासन मिला था कि इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर निर्णय लेगी, जिससे बिहार के अभ्यर्थियों को एक उचित अवसर मिलेगा और उनका भविष्य उज्जवल हो सकेगा।