{"_id":"65a291a9c43e9c720703c41a","slug":"bjp-mla-raju-kumar-singh-says-those-opposing-ram-temple-are-anti-nationals-people-will-fix-them-soon-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics : बिहार के भाजपा MLA ने किसे कहा 'देश विरोधी', इन लोगों को जल्द सुधारने की बात क्यों कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics : बिहार के भाजपा MLA ने किसे कहा 'देश विरोधी', इन लोगों को जल्द सुधारने की बात क्यों कही
Sat, 13 Jan 2024 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 13 Jan 2024 07:05 PM IST
सार
Raju Kumar Singh Controversy: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजेपी की ओर से लगातार लोगों को मिल रहे निमंत्रण पत्रों को स्वीकार नहीं करने को लेकर भाजपा MLA राजू कुमार सिंह ने कहा कि विरोध करने वाले लोग राम के नहीं देश के विरोधी हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को स्वीकार नहीं करने को लेकर बिहार के विपक्षी दल भाजपा के एमएलए ने बड़ा ही बेतुका बयान दिया है। साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह ने कहा कि यह लोग राम मंदिर का नहीं भारत का विरोध करने वाले लोग हैं, भारत के आदर्श का विरोध करने वाले लोग हैं। जल्द ही लोग इन्हें ठीक करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी को सम्मान दिया। BJP पैगंबर और यीशु को भी मानती है।
विज्ञापन
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजेपी की ओर से लगातार लोगों को मिल रहे निमंत्रण पत्रों को स्वीकार नहीं करने को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर बीजेपी नेता की ओर से विवादित बयान सामने आया है। भाजपा MLA राजू कुमार सिंह ने कहा कि विरोध करने वाले लोग राम के नहीं देश के विरोधी हैं। यह लोग राम मंदिर के राम का नहीं, बल्कि ऐसे लोग देश का विरोध करने वाले लोग हैं। समय आने पर लोग इनको जल्द ठीक करेंगे और जवाब देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि राम तो देश के आदर्श हैं और इसको दुनिया मानती है ...और आदर्श का विरोध करने वाले देश के विरोधी हैं। भाजपा नेता राजू कुमार सिंह ने कहा कि बीजेपी पर आरोप लगता है कि यह लोग वोट बैंक की राजनीति करते हैं। क्या किसी ने कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों को इससे वंचित रखने के लिए कहा है, तो आप भी करें वोट बैंक की राजनीति।
विज्ञापन