फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bike riding miscreants looted a young man's gold chain

Bihar News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक की लूटी सोने की चेन, विरोध करने पर मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Feb 2024 04:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Feb 2024 04:26 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र के बोअरीया में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को चैन लूटने का विरोध करने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान कटहरा थाना क्षेत्र के मथना मिल्की निवासी अलाउद्दीन के 42 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Bike riding miscreants looted a young man's gold chain
घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने बोअरीया के निकट एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी सोने की चेन हथियार के बल पर लूटने लगे। जिसका युवक द्वारा विरोध किया गया तो अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और सोने की चेन छीनकर महुआ की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना के संबंध में घायल युवक के साथी ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली, जब इसका विरोध करने लगे तो इस दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल युवक का सदर अस्पताल में  इलाज किया जा रहा है। वहीं, कटहरा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है। घायल युवक को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है, पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed