{"_id":"67ada6812ab9fa2715078c6d","slug":"bihar-young-man-who-went-to-his-in-laws-house-in-bettiah-attempted-suicide-he-gone-to-bring-his-wife-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ससुराल गए युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, मायके में रह रही पत्नी को लेने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ससुराल गए युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, मायके में रह रही पत्नी को लेने गया था
Thu, 13 Feb 2025 01:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:30 PM IST
सार
बिहार के बेतिया में एक युवक ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। युवक अपनी बाइक में भी आग लगाकर जला दिया। फिलहाल, युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
युवक का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी को मायके बुलाने गए युवक ने पत्नी से झगड़ा होने पर खुद को अपने शरीर में आग लगा दी है। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
घटना जिले के नरकटियागंज से गोखुला जाने वाली मार्ग में मथुरा के पास की है। जहां आग से झुलसे एक युवक को पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक ने आग लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। घायल युवक की पहचान बगहा निवासी रामबाबू चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नरकटियागंज से गोखुला जाने वाली मार्ग में मथुरा के पास एक युवक सड़क के किनारे जलकर घायल पड़ा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने पहुंचकर घायल युवक को नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, युवक रामपुर अपने ससुराल आया हुआ था। दोनों पति-पत्नी में बराबर झगड़ा हुआ करता था और पत्नी अपने मायका बार-बार आ जा रही थी। इसी दौरान उक्त युवक पत्नी को लेने अपने ससुराल आया था। पत्नी जाने से इंकार कर दी, जिससे दोनों पति-पत्नी में कहासुनी हुई। इसी दौरान युवक ने अपने बाइक में आग लगाते हुए अपने शरीर में भी आग लगा लिया और आग जलते हुए वहां से आगे बढ़ गया।
घटना के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इधर, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत ने बताया कि युवक 70 फीसदी जला हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में बेतिया रेफर कर दिया गया है।