{"_id":"67974af3c98eddbc8e0f1b1e","slug":"bihar-wife-died-in-road-accident-a-year-ago-on-anniversary-husband-also-died-in-same-way-accident-muzaffarpur-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक साल पहले पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत, बरसी पर पति की भी उसी तरह गई जान; मुजफ्फरपुर में दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक साल पहले पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत, बरसी पर पति की भी उसी तरह गई जान; मुजफ्फरपुर में दुर्घटना
Mon, 27 Jan 2025 02:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2025 02:29 PM IST
सार
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में एक 32 वर्षीय मजदूर कौशल ठाकुर की मौत हो गई। बताया गया है कि आज वह मजदूरी के लिए निकला था। इसी दौरान में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह अपनी साइकिल से निकला था।
विज्ञापन
घटना जिले के फकुली थाना क्षेत्र की बताई गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने हेतु मेडिकल कॉलेज में भेजा है और आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आज घना कोहरा छाया रहा है, जिसके कारण दूसरी गाड़ी की रफ्तार में कमी नहीं मिलती है। फकुली थाना क्षेत्र में अत्यधिक कुहासे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कौशल की मौत हो गई। वह काम के सिलसिले में शहर की ओर जा रहा है। टक्कर इतनी भयावह थी कि की घटना स्थल पर मौत हो गई है। मृतक कौशल ठाकुर उर्फ़ छेदी ठाकुर है और वही बीते एक वर्ष पहले पत्नी की भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। अभी मृतक के चार बच्चे हैं, दो लड़की दो लड़का हैं और मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
पूरे मामले में फकुली थाना की पुलिस ने बताया कि कौशल ठाकुर नाम के एक युवक जो कि मजदूरी का काम किया करता था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, उसकी भी पहचान और तलाश किया जा रहा है।