{"_id":"6848071a87aa84d51c06df0e","slug":"bihar-vip-protest-demanding-reservation-raised-slogans-against-pm-modi-and-amit-shah-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आरक्षण की मांग को लेकर VIP का प्रदर्शन, पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर की नारेबाजी; लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आरक्षण की मांग को लेकर VIP का प्रदर्शन, पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर की नारेबाजी; लगाए ये आरोप
Tue, 10 Jun 2025 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 10 Jun 2025 03:51 PM IST
सार
Bihar: VIP पार्टी के नेता नीलाभ कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी निषाद समाज के आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने इस मांग को स्वीकार किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में विकासशील इंसाफ पार्टी (VIP) के कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब भाषण नहीं, हमें आरक्षण चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नहीं चाहती कि निषाद समाज को आरक्षण मिले।
पढ़ें: दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से लूट की वारदात, अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में फैलाई दहशत
VIP पार्टी के नेता नीलाभ कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी निषाद समाज के आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने इस मांग को स्वीकार किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। नीलाभ कुमार ने आगे कहा कि निषाद समाज के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि VIP पार्टी निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर लड़ाई जारी रखेगी। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि निषाद समाज के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है, तो वे आंदोलन तेज करेंगे।