फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali police encounters crushing crime in bihar prince kumar arvind sahni

Bihar News: वैशाली में एनकाउंटर की दास्तान, जब पुलिस मुठभेड़ों में ढेर हुए कुख्यात बदमाश

Sat, 07 Feb 2026 01:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 01:16 PM IST
सार

वैशाली जिले में बीते कुछ वर्षों के दौरान पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में कई कुख्यात अपराधी मारे गए या घायल हुए हैं। इनमें सोना लूट के आरोपी, शराब माफिया और जिले के चर्चित बदमाश शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar vaishali police encounters crushing crime in bihar prince kumar arvind sahni
वैशाली समाहरणालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इससे पहले भी पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश, सोना लूट के आरोपित और शराब माफिया मारे जा चुके हैं। हालांकि, इस तरह की बड़ी घटना कई वर्षों बाद जिले में सामने आई है। बीते वर्षों में जिले में कई चर्चित पुलिस मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें बड़े अपराधियों का अंत हुआ है।

विज्ञापन

25 जनवरी 2020: शराब माफिया बैजू महतो ढेर

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 25 जनवरी 2020 को लालगंज थाना क्षेत्र के तीन पुलवा के पास स्कॉर्पियो से जा रहे शराब माफिया को पुलिस ने घेरने की कोशिश की थी। इस दौरान शराब माफिया अपने साथियों के साथ फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी में शराब माफिया बैजू महतो को पुलिस ने मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 मार्च 2019: सोना लूट कांड का आरोपित मनीष सिंह और दो शूटर मारे गए

16 मार्च 2019 को महनार दियारा क्षेत्र के बहलोलपुर में बदमाशों और एसटीएफ के बीच कई घंटे तक गोलीबारी हुई थी। इस मुठभेड़ में सोना लूट के कई कांड में शामिल आरोपित मनीष सिंह और उसके दो शूटर समेत तीन अपराधियों को एसटीएफ ने मार गिराया था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सोना लूट कांड का आरोपित मनीष सिंह अपने साथियों के साथ दियारा इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद एसटीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें मनीष सिंह समेत दो शूटर मारे गए। घटनास्थल से एसटीएफ ने दो एके-47, दो पिस्टल और एके-47 की कई मैगजीन भी बरामद की थीं।

कुख्यात वीर चंद्र राय भी एनकाउंटर में ढेर
इसके अलावा पुलिस ने जिले के सदर थाना निवासी कुख्यात बदमाश वीर चंद्र राय को भी एनकाउंटर में मार गिराया था। वीर चंद्र राय जिले का कुख्यात अपराधी था, जिसका आतंक आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों में भी था। वह अक्सर पुलिस को चुनौती देता था और जिले की पुलिस उससे परेशान रहती थी। उसके मारे जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी। इसके साथ ही जिले के कई इलाकों में अन्य अपराधियों के अज्ञात शव भी अलग-अलग समय पर बरामद हुए हैं।



पढ़ें- Bihar :  श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- हार की करें समीक्षा, सदन में विपक्ष न हों अमर्यादित

अक्टूबर 2023: गया के दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गए
अक्टूबर 2023 में सराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पकड़े गए बदमाशों को हाजीपुर लाया जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस की राइफल छीनने और धक्का देकर भागने की कोशिश की। इस क्रम में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए। गोली लगने के बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जहानाबाद निवासी उपेंद्र राय के पुत्र बिट्टू कुमार और गया जिला निवासी अनिल राय के पुत्र सत्य प्रकाश के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक गोलू उर्फ सत्य प्रकाश गया जिले के टॉप-टेन बदमाशों में शामिल था और उसके खिलाफ बुनियादगंज थाना में तीन मामले दर्ज थे।

22 मार्च 2025: बिदुपुर में मुठभेड़, दो बदमाश घायल
जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 में बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर हेमंती चंवर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए थे। घायल बदमाशों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चकनाई निवासी ज्वाला राय के पुत्र सुशील कुमार और हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के चिकनोता निवासी सुनील राय के पुत्र विशाल कुमार उर्फ फुदन के रूप में हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल, दो देसी कट्टा, तीन खोखा, एक कारतूस, एक पल्सर बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया था। दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी थी।

जून 2025: कुख्यात राजीव माली मुठभेड़ में घायल
मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्वी माली टोला में पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश राजीव माली गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव अपने घर आया हुआ है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची और घर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस के घर में घुसते ही राजीव माली की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान राजीव के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी। उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, राजीव के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक खोखा भी बरामद किया था।

14 अगस्त 2025: सोना लूट और डकैती का कुख्यात अरविंद सहनी ढेर
14 अगस्त 2025 को वैशाली थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर स्कूल के पास मुजफ्फरपुर-सदर मार्ग पर बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में सोना लूट और डकैती का कुख्यात बदमाश अरविंद सहनी मारा गया था। मृतक अरविंद सहनी वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी शिवजी सहनी का पुत्र बताया गया। इस मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के चार जवान घायल हो गए थे, जिनमें एक जवान को गोली लगी थी। अरविंद सहनी के खिलाफ सोना लूट और डकैती के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed