फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali police beat the victim himself after he reported the incident vaishali News hajipur news

Bihar: नशा करने से रोका तो युवक को बेरहमी से पीटा, मदद मांगने पर पुलिस पर ही मारपीट और वसूली का गंभीर आरोप लगा

Sat, 04 Apr 2026 06:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 06:23 PM IST
सार

वैशाली के महनार में नशा करने से रोकने पर युवक की पिटाई हुई। आरोप है कि सूचना देने पर पुलिस ने भी पीड़ित से मारपीट, गाली-गलौज की और यूपीआई से 1000 रुपये वसूले। परिजनों ने विरोध किया।

विज्ञापन
Bihar vaishali police beat the victim himself after he reported the incident vaishali News hajipur news
गाड़ी में बैठा पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत देशराजपुर स्थित बजरंगबली चौक के पास एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नशा करने से रोकने पर कुछ युवकों ने 45 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित की पहचान गणेश राम के पुत्र धर्मेंद्र राम के रूप में हुई है।

धर्मेंद्र राम के अनुसार, उन्होंने गांव के कुछ युवकों को नशा करने से मना किया था, जिससे नाराज होकर युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 और महनार थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों को पकड़ने के बजाय पुलिस धर्मेंद्र राम को ही अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई। धर्मेंद्र का कहना है कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय करीब 5 किलोमीटर दूर महनार स्टेशन के पास घुमाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में STF और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, चार गिरफ्तार; ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कार्रवाई

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे एक हजार रुपये की मांग की। नकद पैसे नहीं होने पर पुलिसकर्मियों ने एक दुकानदार के माध्यम से यूपीआई ट्रांजेक्शन कराकर नकद राशि ली। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। साथ ही धमकी दी गई कि भविष्य में नशा करने वालों की सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

जब पुलिस धर्मेंद्र राम को उनके घर छोड़ने पहुंची, तो आक्रोशित परिजनों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया और पुलिस को घेर लिया। कुछ लोग पुलिस वाहन के सामने लेट गए। बाद में महनार थाना के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed