फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali One person died in a road accident in Mahnar vaishali News hindi news bihar news

Bihar News: एक झटके में उजड़ गया परिवार! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Thu, 12 Feb 2026 09:58 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 09:58 AM IST
सार

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के दारापुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 46 वर्षीय रितेश कुमार सिंह की मौत हो गई। वह निजी काम से लौट रहे थे तभी हादसा हुआ। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar Vaishali One person died in a road accident in Mahnar vaishali News hindi news bihar news
घटनास्थल पर लोगों का भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के दारापुर गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चमरहरा निवासी 46 वर्षीय रितेश कुमार सिंह की मौत हो गई। रितेश, स्वर्गीय मथुरा सिंह के बेटे थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, रितेश कुमार सिंह किसी निजी काम से गोरिगामा गए थे। वहां से घर लौटते समय दारापुर में विश्वनाथ राम के घर के पास तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने रितेश को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और तुरंत उनके परिवार को खबर दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी

सूचना मिलते ही महनार थाना के थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि रितेश कुमार सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे भाइयों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने उठाई ये मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषी वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए और वाहन को भी जल्द बरामद किया जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed