{"_id":"6a4ea8425a1dec1a1b0806ac","slug":"bihar-vaishali-murder-case-teenager-shot-dead-near-home-in-hajipur-police-probe-initiated-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4482218-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पैसों के विवाद में ठेकेदार ने की युवक की हत्या! घर से 300 मीटर दूर बुलाकर सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पैसों के विवाद में ठेकेदार ने की युवक की हत्या! घर से 300 मीटर दूर बुलाकर सिर में मारी गोली
Thu, 09 Jul 2026 08:00 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:00 AM IST
सार
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय अमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पैसों के विवाद को लेकर गांव के एक ठेकेदार पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर परिजनों से जानकारी लेते हुए वैशाली एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसीपुर गांव में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अमित घर से महज 300 मीटर की दूरी पर था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को घर से बुलाकर अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। सूचना मिलते ही वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।
पैसों के लेन-देन के विवाद में हत्या की आशंका
घटना वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के बसीपुर-कटरमाला गांव की है। बताया जा रहा है कि युवक का गांव के एक ठेकेदार से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते युवक को घर से बाहर बुलाया गया, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
गोली की आवाज से मचा हड़कंप
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया हत्या कराने का आरोप
मृतक के पिता ने गांव के ही ठेकेदार आशुतोष पर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
धमकी मिलने का भी दावा
परिजनों के अनुसार, अमित को पिछले कुछ दिनों से धमकियां भी मिल रही थीं। बताया गया कि वह तेलंगाना में रहकर काम करता था और कुछ समय पहले ही गांव आया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे पैसों का विवाद ही वजह है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
'आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी'
वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरमाला-बसीपुर रोड स्थित मधुपालन केंद्र के समीप एक युवक का शव मिलने की सूचना गोरौल थाना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। शव की पहचान कटरमाला-बसीपुर निवासी नगीना सिंह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें: पटना से 4 शहरों तक RRTS, एम्स विस्तार और 3 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी; कैबिनेट की बड़ी सौगात
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक का एक ठेकेदार के साथ बकाया राशि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान उसे सुनसान स्थान पर बुलाकर गोली मार दी गई। इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है।