{"_id":"69faf35612cb8c76da0fbc74","slug":"bihar-vaishali-fed-up-with-his-wife-a-husband-sat-in-the-middle-of-the-city-holding-a-poster-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4248092-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बीच चौराहे पर हाथ में बोर्ड लेकर बैठा पति, बोला- पुरुष न करें शादी; पत्नी की प्रताड़ना से हुआ परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बीच चौराहे पर हाथ में बोर्ड लेकर बैठा पति, बोला- पुरुष न करें शादी; पत्नी की प्रताड़ना से हुआ परेशान
Wed, 06 May 2026 02:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:58 PM IST
सार
Bihar News: हाजीपुर में एक पति ने पत्नी और ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बीच सड़क प्रदर्शन किया। पीड़ित ने शादीशुदा जीवन को नरक बताया और न्याय की मांग की। मामला सोशल मीडिया पर वायरल है और पुरुषों के लिए भी कानून की मांग उठी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बीच चौराहे पर बैठा युवक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हाजीपुर शहर के राजेंद्र चौक पर मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति हाथ में पोस्टर लेकर बीच सड़क पर बैठ गया और अपनी पत्नी व ससुराल वालों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाने लगा। यह व्यक्ति लगातार न्याय की गुहार लगाते हुए लोगों से शादी न करने की अपील भी करता नजर आया।
पीड़ित की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पताही निवासी शैलेश कुमार के रूप में हुई है। शैलेश का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में हाजीपुर के पोखरा मोहल्ला निवासी पिंकी से हुई थी। शुरुआती समय में वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई। आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
आर्थिक संसाधन नहीं होने के कारण ताने दिए जाते थे
शैलेश ने बताया कि उसके पास पक्का मकान और अधिक आर्थिक संसाधन नहीं होने के कारण उसे लगातार ताने दिए जाते थे। उसका कहना है कि 2023 में उसने फैमिली कोर्ट में वैवाहिक विवाद को लेकर मामला भी दायर किया था, लेकिन कथित रूप से पत्नी के भाइयों के दबाव में आकर समझौता कर लिया गया।
विज्ञापन
पत्नी की पहले हो चुकी थी शादी
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने परिजनों और मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करवाई और उसे साझेदारी में चल रही दुकान से भी बाहर कर दिया गया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि शादी के समय उसे यह नहीं बताया गया कि उसकी पत्नी की पहले भी एक शादी हो चुकी है।
पत्नी कई बार घर छोड़कर जा चुकी है
शैलेश का कहना है कि उसकी पत्नी कई बार घर छोड़कर जा चुकी है और वह लगातार मानसिक तनाव में जी रहा है। इसी दर्द और आक्रोश के चलते उसने बीच सड़क पर बैठकर अपनी पीड़ा को सार्वजनिक किया और लिखा कि 'अच्छी पत्नी मिले तो जीवन स्वर्ग, गलत पत्नी मिले तो जीवन नरक बन जाता है।'
ये भी पढ़ें- Bihar : सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में निशांत कुमार मंत्री बनेंगे? पहले डिप्टी सीएम की चर्चा थी; संभावना समझें
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। शैलेश ने सरकार और प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि पुरुषों के लिए भी ऐसे मामलों में ठोस कानून और आयोग होना चाहिए, ताकि उनकी भी सुनवाई हो सके।