फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Uniform No Guarantee of Safety Armed Robbers Hold Gun to Woman Cop Temple Snatch Gold Chain

Bihar: बिहार में वर्दी भी नहीं सुरक्षित! बदमाशों ने महिला सिपाही की कनपटी पर पिस्टल सटाकर लूटी सोने की चेन

Sat, 08 Aug 2026 08:21 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 08 Aug 2026 08:21 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में बीएमपी-6 में तैनात महिला सिपाही नेहा झा से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन लूट ली। महिला सिपाही ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की तो उन्होंने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Bihar Uniform No Guarantee of Safety Armed Robbers Hold Gun to Woman Cop Temple Snatch Gold Chain
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में अब आम लोग ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी भी अपराधियों के निशाने पर हैं। ताजा मामला शहर से आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सरेआम एक महिला सिपाही की कनपटी पर पिस्टल सटाकर करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन लूट ली। इतना ही नहीं, जब महिला सिपाही ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को रोकने की कोशिश की, तो अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह पूरी घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बीएमपी-6 रोड स्थित न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


हथियार अड़ाकर लूट ली सोने की चेन
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बीएमपी-6 में तैनात दरभंगा जिले की निवासी महिला सिपाही नेहा झा देर शाम अपनी स्कूटी से सब्जी खरीदकर अपने किराए के मकान लौट रही थीं। इस दौरान उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अपराधी काफी देर से उनकी रेकी कर रहे हैं। जैसे ही नेहा अपनी गली में पहुंचीं, बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कनपटी पर हथियार सटा दिया और झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


बदमाशों ने हवा में दो राउंड फायरिंग की
इस दौरान महिला सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने तुरंत दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और दहशत फैल गई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पीड़िता महिला नेहा झा के पति सेना में कार्यरत हैं और वह न्यू दुर्गापुरी में किराए के मकान में रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बर्खास्त मुखिया मुन्ना सहनी पद पर बहाल; हटाने का सरकारी आदेश रद्द

घटना को लेकर मिठनपुरा थाना की पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। अपराधियों के भागने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed