फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Train News: Temporary stoppage of trains at Prayagraj-Naini stations on occasion of Maha Kumbh 2025

यात्रीगण ध्यान दें: महा कुंभ 2025 के मौके पर प्रयागराज-नैनी स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, देखें लिस्ट

Fri, 18 Oct 2024 08:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Oct 2024 08:23 PM IST
सार

Bihar Train News: महा कुंभ-2025 के मौके पर रेलवे ने श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन और नैनी जंक्शन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Train News: Temporary stoppage of trains at Prayagraj-Naini stations on occasion of Maha Kumbh 2025
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

महा कुंभ-2025 के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन और नैनी जंक्शन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया है। यह व्यवस्था नौ जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी, जिससे तीर्थयात्रियों को महा कुंभ के दौरान यात्रा में सुविधा हो सके।

विज्ञापन

 
इन ट्रेनों का इन स्टेशनों पर होगा अस्थाई ठहराव
1. राजेंद्रनगर से नौ जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस प्रयागराज 00.20 बजे पहुंच कर 00.22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

2. राजेंद्रनगर से नौ जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 12394 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस प्रयागराज 00.38 बजे पहुंच कर 00.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. रक्सौल से 11 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी जं. 07.33 बजे पहुंच कर 07.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. रक्सौल से 13 जनवरी 2025 से 24 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी जं. 15.43 बजे पहुंच कर 15.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5. पुणे से पांच जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस नैनी जं. 15.43 बजे पहुंच कर 15.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
6. दरभंगा से 10 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस नैनी जं. 07.33 बजे पहुंच कर 07.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
7. दरभंगा से 15 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी जं. 07.33 बजे पहुंच कर 07.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
8. अहमदाबाद से 10 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी जं. 19.50 बजे पहुंच कर 19.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
9. अहमदाबाद से 10 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 03.44/03.46 बजे भरतकूप स्टेशन पर तथा 03.52/03.54 बजे शिवरामपुर स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

10. बरौनी से नौ जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 09.29/09.31 बजे शिवरामपुर स्टेशन पर तथा 09.37/09.39 बजे भरतकूप स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed