फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Train News: Special trains are being run for Railway Recruitment Board examination, know schedule

युवा कृपया ध्यान दें: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए चलाई जा रहीं विशेष ट्रेन, जानें शेड्यूल

Fri, 22 Nov 2024 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

Bihar Train News: रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तीन विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर...।

विज्ञापन
Bihar Train News: Special trains are being run for Railway Recruitment Board examination, know schedule
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तीन विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें पटना-रांची, बरौनी-धनबाद और गढ़वा रोड-बिलासपुर के बीच संचालित की जाएंगी। इसका विवरण निम्नानुसार है-

विज्ञापन

 
1. गाड़ी सं. 03219 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 24 और 27 नवंबर, 2024 को पटना से 15.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03220 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 25 और 29 नवंबर, 2024 को रांची से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.45 बजे पटना पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल जहानाबाद, गया, कोडरमा, नेसुब गोमो, बोकारो स्टील सिटी और मुरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे। 
विज्ञापन

 
2. गाड़ी सं. 03690 बरौनी-धनबाद परीक्षा स्पेशल 24 और 27 नवंबर, 2024 को बरौनी से 14.00 बजे खुलकर उसी दिन 22.00 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03689 धनबाद-बरौनी परीक्षा स्पेशल 25 और 29 नवंबर, 2024 को धनबाद से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल लखीसराय, किउल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
3. गाड़ी सं. 03696 गढ़वा रोड-बिलासपुर परीक्षा स्पेशल 24 और 27 नवंबर, 2024 को गढ़वा रोड से 06.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03695 बिलासपुर-गढ़वा रोड परीक्षा स्पेशल 25 और 29 नवंबर, 2024 को बिलासपुर से 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, मूरी, टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे।

 
इन विशेष ट्रेनों के संचालन से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा में बड़ी सुविधा होगी। रेलवे ने स्टॉपेज को इस तरह से तय किया है कि अधिक से अधिक यात्री लाभान्वित हो सकें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का लाभ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed