{"_id":"6a1718fb2e4e848a81043ef6","slug":"bihar-special-trains-2026-barauni-darbhanga-new-delhi-howrah-summer-special-train-update-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार से दिल्ली-हावड़ा के लिए बढ़ीं स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार से दिल्ली-हावड़ा के लिए बढ़ीं स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं
Wed, 27 May 2026 09:48 PM IST
Ashutosh Pratap Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Wed, 27 May 2026 09:48 PM IST
सार
ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें अब जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेंगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का संचालन जुलाई तक जारी रहेगा।
बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का विस्तारित संचालन
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल 2 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल भी चलेगी जुलाई तक
इसी तरह गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 2 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। ये ट्रेनें प्रयागराज, डीडीयू, पटना, झाझा और आसनसोल मार्ग से होकर गुजरेंगी।
ये भी पढ़ें- पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल का समय
गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:30 बजे डीडीयू, 11:40 बजे बक्सर, 12:25 बजे आरा, 1:25 बजे पटना, 2:13 बजे बख्तियारपुर, 3:43 बजे किउल और 4:55 बजे झाझा पहुंचते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई 2026 को रात 1:40 बजे हावड़ा से खुलेगी और झाझा, किउल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर और डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल का समय
गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई 2026 को शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन डीडीयू, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किउल और झाझा समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 1 जून 2026 को रात 1:40 बजे हावड़ा से खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।