फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar SKMCH staff in Muzaffarpur said If you pay 900 rupees we will do dressing otherwise we will refer you

Bihar News: SKMCH के स्टॉफ ने कहा- 900 रुपये दोगे तो ड्रेसिंग करेंगे, नहीं तो रेफर कर देंगे

Sat, 14 Dec 2024 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 08:01 PM IST
सार

'900 रुपये दोगे तो ड्रेसिंग करेंगे, नहीं तो रेफर कर देंगे' बिहार में एक मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ ने इलाज के एवज में पैसे की डिमांड की।

विज्ञापन
Bihar SKMCH staff in Muzaffarpur said If you pay 900 rupees we will do dressing otherwise we will refer you
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल SKMCH की लाचारी और कुव्यवस्था का एक और मामला सामने आया है। जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी मरीज के इलाज की एवज में अस्पताल के स्टॉफ ने नौ सौ रुपये की डिमांड की। मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने का मामला कोई नया नहीं है और प्रशासन के कड़ी फटकार के बाद भी अस्पताल कर्मी अपनी आदत में बदलाव नहीं ला रहे हैं।

विज्ञापन


एसकेएमसीएच मेडिकल में एक ताजा मामला सामने आया है, जहां पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो मरीजों को इलाज और स्टिच करने के नाम पर कर्मियों ने नौ सौ रुपये की डिमांड तक कर डाली। यही नहीं बल्कि नहीं देने पर रेफर करने की बात तक कही गई। घायल हुए मरीज ने अपनी गरीबी की दास्तान बताते हुए 200 देने की बात कही तो वहां मौजूद ड्रेसिंग स्टॉफ ने कहा, बाजार से इलाज के लिए मेडिकल सामग्री खरीद कर लाओ तब करेंगे इलाज। उसके बाद मरीज ने इस मामले में सूचना अस्पताल प्रशासन को दिया, जिसके बाद वहां पर मौजूद कर्मी को फटकारा गया, फिर जाकर इलाज हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरपुर के SKMCH मेडिकल कॉलेज में पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज से पूजा करवाकर लौट रहे ऑटो के पलटने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए SKMCH भेजा गया। जहां पर इलाज के जगह पर 900 रुपये की डिमांड कर डाली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पूर्वी चंपारण के चकिया के निवासी भूलनराय ने बताया कि इलाज के लिए आए तो यहां के स्टॉफ ने 900 रुपये की डिमांड कर दी और कहा कि खर्चा दोगे तो इलाज करेंगे। नहीं होने पर 200 रुपये देने की बात कही। फिर कहा कि वापस रेफर कर देंगे, जिसके बाद इस मामले में जानकारी अस्पताल के अधीक्षक को दी। तब जाकर इलाज हुआ है, हम दो लोग घायल हुए थे।


पूरे मामले की जानकारी के बाद अस्पताल के डिप्टी सुप्रिटेंडेंट डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि मरीज के इलाज में कोई भी पैसे नहीं लेने हैं। यहां पर की सुविधा निशुल्क है और फिर भी अगर कोई भी स्टॉफ या कमी पैसे की डिमांड करता है तो इस मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी जाए। हम उनके खिलाफ में सख्त कार्रवाई करेंगे। अभी एक मामला संज्ञान में आया है, इस मामले की जांच करवाई जा रही है। इसके पूर्व में स्टॉफ को लेकर बार-बार मरीज को सूचना दी जाती है। यहां इलाज हेतु कोई भी पैसा नहीं देना है और अगर कोई भी मांगता है तो तुरंत जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed