फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   uncle and nephew killed in collision between pickup and auto road accident today rohtas bihar news

बिहार: दिनारा में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-पिकअप की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत; पांच घायल

Sat, 03 Oct 2026 02:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 02:24 PM IST
सार

रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र में ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान चाचा-भतीजे के रूप में हुई है।

विज्ञापन
uncle and nephew killed in collision between pickup and auto road accident today rohtas bihar news
पोस्टमार्टम के दौरान परिजन

विस्तार

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के खनीता गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुदेवा बिंद टोली गांव निवासी 58 वर्षीय श्री भगवान बिंद और 45 वर्षीय हरेंद्र बिंद के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक आपस में चाचा-भतीजा बताए जाते हैं। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

इलाज कराकर लौट रहा था पीड़ित परिवार
बताया जाता है कि मृतक भगवान बिंद को लकवा के इलाज के लिए दिनारा के मठिया गांव स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया था। यहां इलाज कराने के बाद परिवार के सभी लोग एक ऑटो में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय, सड़क पर पड़ा मिला वॉशिंग सेंटर संचालक

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिनारा थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है। वहीं, दो महिलाओं समेत पांच घायल लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed