{"_id":"67af405f92a9305bd30c0295","slug":"bihar-road-accident-two-people-died-muzaffarpur-four-people-seriously-injured-returning-after-fixing-wedding-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल, शादी तय कर लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल, शादी तय कर लौट रहे थे सभी
Fri, 14 Feb 2025 06:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Feb 2025 06:39 PM IST
सार
Road Accident: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी तय कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वाहन टकराए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र इलाके के मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य सड़क मार्ग के जगीरिया चौक के पास की है।
विज्ञापन
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी शहर से देवरिया जा रही थी और वैगनआर कार मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई, जिसके बाद दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और घायल हुए लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अपने वाहन से सभी घायलों को इलाज हेतु सरैया पीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटना में आधा दर्जन लोग घायल थे, जिसमें इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हुए हैं। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। जैतपुर थाना क्षेत्र इलाके में हुई इस भीषण सड़क हादसे में जहां दो अधेड़ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सभी लोग लड़की को देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामले में जैतपुर थाना के एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य सड़क मार्ग पर दो वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हुई है। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे, जिसमें इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना जगीरिया चौक के पास की है। बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने की टक्कर में घटना हुई है। सभी लोग लड़की को देखकर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ है।