Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Road accident on Hajipur-Muzaffarpur NH-22 5 injured in collision between a motorcycle and a tempo

Bihar Accident: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सड़क हादसा, बाइक-टेंपो की टक्कर में पांच लोग हुए घायल

Wed, 24 Dec 2025 06:05 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 06:05 PM IST
सार

Bihar: हाजीपुर–मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर काजीपुर थाना क्षेत्र में बाइक और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए। डायल 112 की मदद से सभी को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, दो की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
Bihar: Road accident on Hajipur-Muzaffarpur NH-22 5 injured in collision between a motorcycle and a tempo
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर–मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी पेट्रोल पंप के पास टेंपो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर में भर्ती कराया।

विज्ञापन

इस दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर निवासी चंदन कुमार के 15 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार, नगर थाना क्षेत्र के जढुआ निवासी राजीव कुमार के 14 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं अंकित कुमार, सराय थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद दिलावरपुर निवासी विनोद शाह के 28 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार तथा टेंपो चालक 50 वर्षीय विनोद दिशा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढे़ं: काम करने के दौरान अचानक गिरी महिला, अस्पताल पहुंचते गई जान; ठंड लगने से जान जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो मुजफ्फरपुर की ओर से हाजीपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने धोबघटी पेट्रोल पंप के पास टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज  जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। डायल 112 के पुलिस कर्मी ने बताया कि काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी पेट्रोल पंप के पास टेंपो और बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed