फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Rajlakshmi Manda reached Muzaffarpur after traveling 14 thousand km from Tamil Nadu, Narendra Modi

Bihar: 14 हजार किलोमीटर की यात्रा कर मुजफ्फरपुर पहुंचीं बुलेट रानी, पीएम मोदी को लेकर किया बड़ा दावा

Tue, 02 Apr 2024 01:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Apr 2024 01:49 PM IST
सार

Muzaffarpur News: बुलेट रानी राजलक्ष्मी ने दावा किया कि एक समृद्ध भारत के लिए नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की गद्दी संभालने जा रहे हैं। इसको लेकर देश भर में लहर है और हर तरफ 400 के पार की लहर है। इस बार तो पीएम मोदी दक्षिण को जीत रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: Rajlakshmi Manda reached Muzaffarpur after traveling 14 thousand km from Tamil Nadu, Narendra Modi
मुजफ्फपुर पहुंचीं बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंची बुलेट रानी के नाम से मशहूर राजलक्ष्मी मंदा का मंगलवार को बीजेपी के नेताओं ने स्वागत किया। दरअसल, तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा बुलेट से करते हुए निकली राजलक्ष्मी मंदा अपने बुलेट पर ही तिरंगा लिए मुजफ्फरपुर में पहुंची। उसके बाद गोबरसही चौक के पास उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

विज्ञापन


तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा पर निकलीं मंदा
राजलक्ष्मी ने बताया कि वह तमिलनाडु से राजधानी दिल्ली तक की 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकली हैं और बुलेट से ही यात्रा कर रही हैं। इस दौरान में लोगों का स्नेह और प्रेम खूब मिल रहा है। वहीं, लोग भी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, राजलक्ष्मी 14 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय कर मुजफ्फरपुर पहुंची हैं। जहां पर BJYM के जिला अध्यक्ष भारत भूषण के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी रंजन कुमार सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Rajlakshmi Manda reached Muzaffarpur after traveling 14 thousand km from Tamil Nadu, Narendra Modi
मुजफ्फपुर पहुंचीं बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा - फोटो : अमर उजाला

'बिहार में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं'
राजलक्ष्मी मंदा में बताया कि वह पहली बार मुजफ्फरपुर जिले में आई हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के अन्य जिलों के साथ यहां के लोगों का खूब प्यार और स्नेह मिला। यह मेरे हौसले को कई गुणा बढ़ा देता है। यह बड़ा पल है जिससे अभिभूत हैं। मैं बिहार की धरती पर आकर खुद को बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। यहां का वातावरण भी काफी अच्छा है।

'इस बार मोदी दक्षिण को जीत रहे हैं'
बता दें कि केसरिया साड़ी पहनकर राजलक्ष्मी हर दिन बुलेट से तीन सौ किलोमीटर की यात्रा कर रही हैं। राजलक्ष्मी ने दावा किया कि एक समृद्ध भारत के लिए नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की गद्दी संभालने जा रहे हैं। इसको लेकर देश भर में लहर है और हर तरफ 400 के पार की लहर है। इस बार तो पीएम मोदी दक्षिण को जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी को लेकर यात्रा पर निकले हैं और अब इस लक्ष्य से तमिलनाडु से दिल्ली तक की यात्रा पर निकले हैं। जहां भी जा रहे हैं, हर जगह PM मोदी के प्रति में लोगों में प्रेम और उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदा ने कहा कि अब बिहार से निकलकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा की यात्रा करते हुए 18 अप्रैल को राजधानी दिल्ली पहुंचना है, जहां यह पूरी हो जाएगी। राजलक्ष्मी बुलेट पर तिरंगा लेकर देश भ्रमण करने वाली देश की पहली महिला बनने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed