{"_id":"67c338b2b64b9aeb3f01481e","slug":"bihar-politics-chirag-paswan-said-in-vaishali-nda-fight-elections-on-face-of-cm-nitish-kumar-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: चिराग पासवान बोले- सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए लड़ेगा चुनाव, निशांत को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: चिराग पासवान बोले- सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए लड़ेगा चुनाव, निशांत को लेकर कही ये बात
Sat, 01 Mar 2025 10:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:11 PM IST
सार
Chirag Paswan Statement: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, बिहार में एनडीए सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ेगा। वहीं, चिराग ने सीएम नीतीश के बेटे निशांत को लेकर बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर के जढुआ कनपुरा में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय की पोती और भाजपा नेता अरविंद राय की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नव-दांपत्य जीवन को शुभकामनाएं दी। वहीं, मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग चुनाव में जाएंगे। न सिर्फ एनडीए की जीत होगी, बल्कि ऐतिहासिक जीत होगी। 225 से ज्यादा सीट जीतकर इस बार बिहार में सरकार बनाने का दावा किया। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार होगी। डबल इंजन की सरकार होगी, ये सही माइनों में अगले पांच साल में बिहार के विकसित राज्य बनाने में नई गति देगी।
विज्ञापन
चिराग पासवान बोले, यह फैसला किसी व्यक्ति विशेष को लेना है कि निशांत को तय करना है कि उन्हें राजनीति में आना है या नहीं। अगर आना है तो कब और कैसे आना है, यह फैसला निशांत को लेना है। अगर वे राजनीति में आते हैं तो हम उनका स्वागत जरूर करेंगे। 2025 के विधानसभा नतीजों के बाद NDA की सरकार बनेगी। हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और वह फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। मैं बिहार में एनडीए के मुख्यमंत्री के चेहरा भी नीतीश कुमार होंगे।
विज्ञापन
वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो विपक्षी पार्टियां हैं, उन सभी में अब ताल नहीं है। वह सभी खुद कमजोर हो चुके हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बारे में बताया कि यह ऐसा संबंध है, जो खून के रिश्तों से ज्यादा गहरा है। ये सब इसलिए कह रहा हूं कि जिस भूमिका में अपनों को होना चाहिए था। मेरे पिताजी के जाने के बाद उस भूमिका में मेरे पिता के जाने के बाद नित्यानंद राय पिता बनाकर मुझे और मेरे परिवार को संभालने का काम किए। मेरा चुनाव का संभालने का काम किया। मेरे पिता के समय से यह रिश्ता गहरा रहा। आज परिवार में खुशियों का समय है तो मेरा रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन