फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Youtuber Manish Kashyap To Join BJP Reached Delhi Meeting With Manoj Tiwari Amit Shah

Bihar News: यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल, समर्थकों में खुशी, मां के कहने पर लिया है फैसला

Thu, 25 Apr 2024 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए हैं। खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि मां के कहने पर मनीष पार्टी में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
Bihar News Youtuber Manish Kashyap To Join BJP Reached Delhi Meeting With Manoj Tiwari Amit Shah
जेपी नड्डा से मिले मनीष कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी विचारधारा बीजेपी से मिलती है। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं। मैं बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहता था, लेकिन भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मेरी मां को फोन कर मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा। मैं अपनी मां की बात नहीं टाल सकता।

विज्ञापन


समर्थकों द्वारा यह भी कयास लगाया जा रहा है कि वह आने समय में विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले कश्यप बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ वह दिल्ली गए, जहां उन्होंने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने बताया कि बीजेपी के सामने जो भी शर्त रखी गई, वह सारी शर्तें मान ली गईं है। मेरी लड़ाई भाजपा से नहीं थी, क्योंकि मेरी विचारधारा बीजेपी से बखूबी मिलती है।
विज्ञापन


निर्दलीय चुनाव लड़ने से बढ़ी थी मुश्किलें 
पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर बीजेपी कोटे से डॉक्टर संजय जयसवाल चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस कोटे से मदन मोहन तिवारी। इन दोनों में चुनावी घमासान थे। इन दोनों के बीच एक मनीष कश्यप चुनाव मैदान में निर्दलीय से अपने भाग्य को आजमा रहे थे। लोगों के बीच लगातार जनसंपर्क बना रहे थे। जिसके कारण बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed