फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar news : Youngster died in Road accident news bettiah bihar police news today

Bihar News: 21 दिन बाद जिंदगी से हार गया जंग, तेज रफ्तार बाइक ने सामने से मारी टक्कर तो ऐसा हुआ

Sat, 21 Dec 2024 10:24 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 10:24 AM IST
विज्ञापन
Bihar news : Youngster died in Road accident news bettiah bihar police news today
मृतक अर्जुन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेतिया में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि युवक कि मौत हादसे के 21 दिन बाद गोरखपुर मे इलाज के दौरान हुई है। घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के बेतिया-मैनाटांड मुख्य पथ स्थित लौहियरिया चौक की है। मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव निवासी रामदेव पासवान के 28 वषीय बेटा अर्जुन पासवान के रूप में की गई है। हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची अस्पताल नाका थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतक के साला लौरिया थाना के विशुनपुरवा गांव निवासी बिंदेशवरी कुमार ने बताया कि घटना 29 नवंबर की शाम 5 बजे की है। लोहियरिया चौक के समीप बाइक की आमने-सामने की टक्कर में अर्जुन पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति गंभीर होने पर रात्रि को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर रविदास हॉस्पिटल में ले गए तथा एक दिसंबर को वहां से भी डाॅक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।वही गोरखपुर के ही अन्य निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था। इसी बीच उसकी मृत्यु हो गई। शव घर आते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अर्जुन हरियाणा के पानीपत में बीएड फाइनल किया था। उसका सीटेट की परीक्षा 14 जनवरी होने वाली थी। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी सोनी देवी, दो बेटा प्रिंस कुमार (12) व पवन कुमार (10) और एक बेटी प्रिया कुमारी (9) है। इनका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, अस्पताल ओपी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फर्द बयान दर्ज कर कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को भेजा जाएगा। पुलिस मामले मे गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed