फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Young man shot dead after being called from home in Motihari, police arrested three criminals

Bihar News: युवक को घर से बुलाकर कार में ले गए, फिर गोली मारकर ले ली जान; पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

Tue, 28 Jan 2025 04:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Jan 2025 04:32 PM IST
सार

Motihari News: एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी जारी है। पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Young man shot dead after being called from home in Motihari, police arrested three criminals
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अजगरी गांव निवासी मथुरा सिंह के 35 वर्षीय बेटे विवेक सिंह को घर से बुलाकर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधियों ने विवेक सिंह के शव को अजगरी नहर के पास रामस्वार्थ सिंह के परती खेत में फेंक दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन

 
घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी या गैंगवार का शक
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का कारण गैंगवार या पुरानी दुश्मनी हो सकता है। हालांकि पुलिस हत्या के वास्तविक मोटिव की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम (FSL) को भेजा गया है और पकड़ीदयाल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।
विज्ञापन



 
घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी
परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया है कि सोमवार की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही चार युवक ललित सिंह, प्रिंस सिंह, रोशन सिंह और रंजीत सिंह, विवेक को घूमने के बहाने कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद सुबह सूचना मिली कि विवेक की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी जारी है। पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं, विवेक सिंह की हत्या के बाद उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। गांव में भी इस घटना से दहशत का माहौल है। परिजन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed