फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar news young man found dead towel around neck head injury

Bihar News: युवक का शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप, गले में गमछा और सिर पर चोट के निशान

Fri, 27 Jun 2025 03:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

शिवहर जिले के परसौनी बैज गांव में शुक्रवार सुबह 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री गुड्डू कुमार श्रीवास्तव का शव बांध के पास झाड़ियों में मिला। वह गुरुवार शाम से लापता था। 
 

विज्ञापन
bihar news young man found dead towel around neck head injury
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के परसौनी बैज गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के पास बने बांध के किनारे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गांव के ही ललन प्रसाद श्रीवास्तव के 42 वर्षीय बेटे गुड्डू कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। गुड्डू गांव में घूम-घूमकर बिजली ठीक करने का काम करता था। बताया गया कि वह गुरुवार शाम से लापता था। परिजन रातभर उसे ढूंढते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने जब बस के पास झाड़ियों में देखा तो वहां शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी तुरंत गांव के मुखिया भाग नारायण साह को दी गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के गले में गमछा लिपटा हुआ था और सिर पर चोट के निशान थे। शरीर के कुछ हिस्सों से खून भी निकल रहा था। लोगों ने बताया कि गुड्डू एक मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करता था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मां पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मुंगेर में पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन, आवागमन ठप; कई स्कूली बच्चे फंसे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल, परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed