फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Young man attacked with knife after immersion of Kalash in Bettiah, seriously injured

Bihar News: बेतिया में कलश विसर्जन के बाद युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल; अबीर डालने पर हुआ विवाद

Sun, 13 Oct 2024 05:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Oct 2024 05:52 PM IST
सार

Bettiah News: सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप ने बताया कि पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन
Bihar News: Young man attacked with knife after immersion of Kalash in Bettiah, seriously injured
घायल युवक से मिलने पहुंचे भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले के मझौलिया थानाक्षेत्र में कलश विसर्जन कर लौट रहे एक युवक को कुछ अज्ञात तत्वों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना महेशरा पुल के पास हुई और घायल युवक की पहचान सरिसवा बाजार निवासी वीरेंद्र कुमार (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को वीरेंद्र कुमार अपने दोस्तों के साथ कलश विसर्जन कर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके समूह पर अबीर फेंकने को लेकर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर उन युवकों में से कुछ ने वीरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

 
उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से वीरेंद्र कुमार को जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलने पर चनपटिया के भाजपा विधायक उमाकांत सिंह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल युवक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि वीरेंद्र कुमार के फर्द बायन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप ने बताया कि पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
 
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी बुलेट पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed