Bihar: घंटे भर की बारिश में डूबा हाजीपुर! DM ऑफिस पानी से हुआ लबालब, सड़कें बनीं तालाब
Bihar: हाजीपुर में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। गांधी चौक से अस्पताल रोड तक कई प्रमुख इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आमजन और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विस्तार
हाजीपुर में सोमवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश ने जिला मुख्यालय की नगर व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के कई प्रमुख मार्ग और मोहल्ले तालाब में तब्दील हो गए, जिससे आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नगर परिषद के पूर्व में किए गए दावों की असलियत बारिश के पहले ही झोंके में सामने आ गई।
जलजमाव ने बढ़ाई शहरवासियों की मुश्किलें
कीचड़ और पानी से जूझते नजर आए लोग
शहर की हालत यह रही कि बाइक सवार, रिक्शा चालक और पैदल चलने वाले सभी लोग कीचड़ और पानी से जूझते नजर आए। बारिश से पहले नगर परिषद द्वारा दावा किया गया कि सभी नालों की सफाई कर ली गई, लेकिन जमीनी सच्चाई इसके एकदम उलट साबित हुई।
अधूरा सीवरेज प्रोजेक्ट बना समस्या की जड़
2017 के बाद काम पूरी तरह ठप
चीन की कंपनी ट्राइटेक (बीजिंग) द्वारा शुरू यह कार्य बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BUIDCO) की देखरेख में चला। बार-बार समय सीमा बढ़ाने और चेतावनियों के बावजूद प्रगति नहीं हो सकी। 2017 के बाद काम पूरी तरह ठप हो गया। बाद में फिर से बुडको को इस योजना को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन शहरवासी जलजमाव और गंदगी की समस्या से जूझते रहे।
ये भी पढ़ें: पति बेटे को छोड़ने गया स्कूल, पीछे कमरे में झूल गई पत्नी; तीन साल की मासूम ने देखी मां की लाश
ड्रेनेज सिस्टम की कमी पर डीएम ने क्या बोला?
जिला अधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि हाजीपुर में वॉटर ड्रेनेज सिस्टम नहीं है, इस पर काम चल रहा है। बारिश के दौरान पानी शहर में जमा हो जाता है और उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.