फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Scorpio car overturned in a ditch below the road accident news vaishali News

Bihar Accident News: वैशाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, चार लोग गंभीर घायल

Fri, 02 Jan 2026 07:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 07:00 PM IST
सार

Bihar: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Bihar News Vaishali Scorpio car overturned in a ditch below the road accident news vaishali News
घटनास्थल पर गाड़ी पलटी हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरहरा के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण हादसे में वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोगों को आशंका हुई कि कई लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने पलटी हुई स्कॉर्पियो से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो महनार से जंदाहा की ओर जा रही थी और इसकी रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली डीएम वर्षा सिंह के जनता दरबार में उमड़े फरियादी, 50 मामलों पर हुई सुनवाई; जानें 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से वाहन की खिड़कियों से फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही महनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed