{"_id":"67af150ad43b5cdcf80bbb2c","slug":"bihar-news-two-women-became-victim-of-fraud-by-handing-over-bundle-of-paper-and-stole-jewelery-worth-lakhs-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2626492-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ननद और भाभी हुईं ठगी का शिकार, गंवा डाला लाखों रुपये की ज्वेलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ननद और भाभी हुईं ठगी का शिकार, गंवा डाला लाखों रुपये की ज्वेलरी
Fri, 14 Feb 2025 03:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 03:58 PM IST
सार
Bhabhi Aur Nanad: दो महिलाओं को ठग ने अपना शिकार बनाया है। ठगों ने घटना को अंजाम देने से पहले बस स्टैंड का रास्ता पूछा औ फिर ज्वेलरी की तारीफ कर नोट के बंडल की जगह कागज के बंडल पकड़ा दिए। मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी बस स्टैंड के समीप जिला परिषद मार्केट में डॉक्टर को दिखाने जा रही एक महिला से शातिर ने ठगी कर दिया है। लाखों रुपये का नोट का बंडल जिसमें कागज था बोलकर थमा दिया और फिर गले और कान के जेवर लेकर चले गए। जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव की दो महिला ठगी की शिकार हो गई। दोनों आपस में ननद और भौजाई हैं। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
दअरसल, चिकित्सक से दिखाने के लिए आई दो महिला शातिर बदमाश का टारगेट बन गई और उन्हें उसका पुराना जेवर खरीदने का झांसा देकर ठगों ने जेवर उतरवाकर अपने कब्जे में लिया।उसे नोटों का बंडल कहकर कागज के कई टुकड़े थमा दिए। महिला ने जब बंडल खोला, तब तक मौके से सभी ठग फरार हो चुके थे। मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने ठगी की शिकार महिलाओं से पूछताछ के बाद बताया कि ठगी करने वालों का हुलिया भी वैसा ही आ रहा है, जैसा कि पिछली घटनाओं में आया था। इसी वजह से यह माना जा रहा है कि जालसाजों का रैकेट अभी भी सक्रिय है।
विज्ञापन
दरअसल, मुशहरी के नवादा गांव से जुरन छपरा डॉक्टर को दिखाने पहुंची। सीमा देवी अपनी ननद शकुंतला के साथ में पहुंची और इसी दौरान दो युवक मिले। एक ने उससे बस स्टैंड जाने का पता पूछा तो महिला ने उन्हें रास्ता बताया और उसके बाद से आगे बढ़ने की बजाय वे वहीं रुक गए। तभी एक युवक ने उनके जेवरात की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके दोस्त को पुराने जेवरात खरीदने हैं क्या? अपना जेवरात देखने के लिए देंगी और पसंद आने पर मुंहमांगा दाम में ले लेंगे और तभी दूसरे युवक ने तुरंत एक लाख के नोटों का बंडल महिला के हाथ में दे दिया और महिला ने सोने की चेन, कान का झुमका और ढोलना को निकालकर उन्हें दे दिया, जिसकी कीमत करीब एक लाख है।
विज्ञापन
पैसा देने के बाद वे दोस्त को दिखाकर आते हैं कहकर चले गए। महिला ने जेवरात ले जाने दिया, उसके बाद वह एक घंटे तक इंतजार करती रही। लेकिन युवक नहीं आए। तब उसने नोटों के बंडल को खोलकर देखा तो उसमें ऊपर और नीचे सिर्फ एक एक नोट था। बाकी सभी रद्दी कागज था। तब उसे ठगी का एहसास हुआ, फिर उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
इस पूरे मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं से शातिर बदमाश ने ठगी किया है और महिलाओं के ज्वेलरी को लेकर भाग गए हैं। यही नहीं बल्कि इसकी एवज में कागज के बंडल पकड़ा गया है। मामले की जांच किया जा रहा है। पीड़िता के द्वारा इस मामले में अब तक कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।