फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two Grand Alliance candidates face to face Hajipur news hindi news bihar news assembly election

Bihar Politics: महागठबंधन में दरार, कांग्रेस और राजद के उम्मीदवार आमने-सामने

Fri, 17 Oct 2025 11:47 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Oct 2025 11:47 AM IST
सार

वैशाली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस के संजीव कुमार और राजद के अजय कुशवाहा दोनों ही अपने-अपने सिंबल पर चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Bihar News :  Two Grand Alliance candidates face to face Hajipur news hindi news bihar news assembly election
कांग्रेस उम्मीदवार संजीव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन आज अंतिम दिन है। इस दौरान तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को टिकट देने में जुटे हुए हैं। मुकेश साहनी की पार्टी को महागठबंधन में कितनी सीटें मिली हैं, इसकी अभी तक अधिकारी घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


वैशाली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार अब अपने ही साथी के खिलाफ मैदान में खड़े हो गए हैं। कांग्रेस के सिंबल पर संजीव कुमार ने 15 नवंबर को नामांकन दाखिल किया, जबकि राजद के सिंबल पर अजय कुशवाहा 17 नवंबर को यानी आज नामांकन करेंगे। इस स्थिति से गठबंधन के कार्यकर्ता असमंजस में हैं और जनता में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महागठबंधन के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद में पहले से तनाव था। दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल प्रदान कर समझौता करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद गठबंधन में दरार स्पष्ट नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Live: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी की डिग्री पर उठाए सवाल

कांग्रेस उम्मीदवार संजीव कुमार ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि राजद के अजय कुशवाहा मैदान में आते हैं, तो उनके खिलाफ सीधी टक्कर होगी। दोनों दल अपने-अपने सिंबल वापस लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed