{"_id":"674d78f1d120d8454602d0ba","slug":"bihar-news-two-friends-hit-by-a-speeding-bus-in-muzaffarpur-one-died-other-critical-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कश्मीर घूमने के लिए टिकट बनवाने आए दो दोस्तों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा; एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कश्मीर घूमने के लिए टिकट बनवाने आए दो दोस्तों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा; एक की मौत, दूसरा गंभीर
Mon, 02 Dec 2024 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:38 PM IST
सार
Muzaffarpur News: सब-इंस्पेक्टर अजय प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तेज रफ्तार बस ने लापरवाही से ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने कहा कि बस चालक की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राज्य परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 वर्षीय शशि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे और कश्मीर घूमने के लिए टिकट बनवाने मुजफ्फरपुर आए थे।
विज्ञापन
ओवरटेक करने की कोशिश में मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH-77 पर झपहा के पास हुआ। हादसे के वक्त शशि कुमार और राजकुमार बाइक पर सवार होकर सीतामढ़ी लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि शशि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में SKMCH मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर हुआ हंगामा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने बस को घेर लिया, लेकिन बस चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं, सूचना पाकर अहियापुर थाने के सब-इंस्पेक्टर अजय प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
मृतक और घायल की पहचान
मृतक की पहचान सीतामढ़ी के भावादेपुर निवासी शशि कुमार (24) के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान पेशे से लहठी कारीगर राजकुमार (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह ओवरटेक के दौरान बाइक का बस की चपेट में आना था। सब-इंस्पेक्टर अजय प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तेज रफ्तार बस ने लापरवाही से ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने कहा कि बस चालक की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि मृतक शशि कुमार पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार की आर्थिक मदद भी करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।