Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Tired of being beaten up by village youths, student commits suicide

Bihar: गांव के युवकों की पिटाई से तंग आकर छात्र ने की खुदकुशी, बिलखते पिता बोले- पूजा को लेकर था पुराना विवाद

Thu, 01 May 2025 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 May 2025 04:24 PM IST
सार

Bihar: मृतक के पिता संतोष कुमार राय ने बताया कि मंगलवार शाम प्रिंस दूध लेने गया था। लौटते समय वह दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने रुका, जहां गांव के ही कुछ युवक सुधांशु, नितेश समेत अन्य लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फोन पर दी। जब तक हम वहां पहुंचे, आरोपी फरार हो चुके थे।

विज्ञापन
Bihar News: Tired of being beaten up by village youths, student commits suicide
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र स्थित सिराजबाद गांव में एक 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वह मंगलवार की शाम दूध लाने के लिए घर से निकला था। लौटते समय वह रास्ते में एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने रुका, जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान मारपीट भी हुई। घर लौटने के बाद प्रिंस काफी परेशान था और बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पिता ने जताया गांव के युवकों पर शक
मृतक के पिता संतोष कुमार राय ने बताया कि मंगलवार शाम प्रिंस दूध लेने गया था। लौटते समय वह दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने रुका, जहां गांव के ही कुछ युवक सुधांशु, नितेश समेत अन्य लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फोन पर दी। जब तक हम वहां पहुंचे, आरोपी फरार हो चुके थे। प्रिंस रोते-बिलखते घर आया। उसके कपड़े फटे हुए थे, वह बेहद डरा हुआ था और कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर; जानें कैसे हुआ हादसा?

बुधवार सुबह जब वह कई घंटों तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो हमने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था। पिता ने कहा कि कुछ महीने पहले सरस्वती पूजा के दौरान भी इन्हीं लड़कों से उसका विवाद हुआ था। हमें नहीं लगा था कि वे अब तक रंजिश पाले बैठे हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव के युवकों द्वारा बार-बार किए जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर ही प्रिंस ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed