फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Accident: Two friends died tragically in a road accident while one is in critical condition

Bihar Accident: सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर; जानें कैसे हुआ हादसा?

Thu, 01 May 2025 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 May 2025 03:10 PM IST
सार

Bihar: घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक मजदूरी करते थे और सभी शादीशुदा थे। मृतक रूपेश कुमार की एक साल पहले शादी हुई थी और उसका तीन माह का एक बेटा है। वहीं, रवीश कुमार की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
Bihar Accident: Two friends died tragically in a road accident while one is in critical condition
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को पहले मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, औड़ाबगीचा मोहनपुर गांव के निवासी रवीश कुमार, रूपेश कुमार और राजकुमार एक ही बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी थी। कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि तीनों युवक औड़ाबगीचा-वनवर्षा मुख्य पथ पर गंगापुर के पास स्थित शिशुआ आहार के समीप सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े हैं।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने रवीश कुमार (25) और रूपेश कुमार (20) को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; विधायक रीतलाल यादव को बेऊर से भागलपुर सेंट्रल जेल किया गया शिफ्ट, रंगदारी मांगने के आरोप में हैं बंद    

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक मजदूरी करते थे और सभी शादीशुदा थे। मृतक रूपेश कुमार की एक साल पहले शादी हुई थी और उसका तीन माह का एक बेटा है। वहीं, रवीश कुमार की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वह प्रदेश में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही गांव लौटा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी शिशुआ आहार के पास बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो की जान चली गई।

ग्रामीण पुबेंदु नारायण सिंह ने बताया कि यह हमारे गांव के लिए बहुत दुखद घटना है। दो परिवारों के चिराग बुझ गए हैं। तीनों युवक मेहनतकश थे और रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करते थे।
घटना की जानकारी मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed