{"_id":"67263466db1ec4c68907fd04","slug":"bihar-news-three-girls-buried-under-debris-due-to-soil-collapse-in-vaishali-one-dead-two-injured-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मिट्टी धंसने से मलबे में दबीं तीन बच्चियां, एक की मौत; दो घायल, छठ की खुशी मातम में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मिट्टी धंसने से मलबे में दबीं तीन बच्चियां, एक की मौत; दो घायल, छठ की खुशी मातम में बदली
Sat, 02 Nov 2024 07:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 02 Nov 2024 07:47 PM IST
सार
Vaishali News: वैशाली में छठ पूजा की तैयारी में जुटी तीन बच्चियां मिट्टी धंसने से मलबे में दब गईं, जिनमें से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां घायल हो गईं। इस हादसे ने त्योहार की खुशी को मातम में बदल दिया है।
विज्ञापन
शोक में डूबे मृतका के परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के महनार थानाक्षेत्र के नारायणपुर डेढ़पूरा गांव में मिट्टी धंसने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चियां मिट्टी के मलबे में दब गईं। इस दुर्घटना में एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गईं। मृतका और एक घायल सगी बहनें हैं। मृत बच्ची का नाम विशाखा (8) बताया गया है, जबकि उसकी 12 वर्षीय बहन रंजना गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों बच्चियों के पिता का नाम राधेश्याम दास है।
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारी में जुटी थीं बच्चियां
जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब तीनों बच्चियां छठ पूजा के लिए चूल्हा बनाने के उद्देश्य से मिट्टी लेने घर से कुछ दूरी पर मणिपट्टी गनौरा चौड़ के इलाके में गई थीं। अचानक मिट्टी धंस गई और तीनों बच्चियां उसके मलबे में दब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों बच्चियों को मिट्टी से बाहर निकाला। लेकिन आठ वर्षीय विशाखा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो बच्चियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
परिजनों और गांव में शोक का माहौल
मृतक बच्ची के नाना नागेंद्र तांती ने बताया कि दोनों बहनें गांव की एक अन्य लड़की के साथ छठ पूजा की तैयारी के लिए मिट्टी लेने गई थीं। इस हादसे से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है। महनार थाने की पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन