फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Sisters Tie Rakhi to Brothers in Jail, Pray for Their Safety and Early Release

Bihar News: जेल में भाइयों को राखी बांधकर भावुक हुईं बहनें, सलामती और जल्द रिहाई की दुआ मांगी

Sat, 09 Aug 2025 04:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 04:25 PM IST
सार

रक्षाबंधन के मौके पर जेल में सजा काट रहे भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र और सलामती के साथ जल्दी रिहाई की कामना की।

विज्ञापन
Bihar News: Sisters Tie Rakhi to Brothers in Jail, Pray for Their Safety and Early Release
जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के मौके पर आज मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारागृह में भावुक नजारे देखने को मिले। सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी, माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर अपने भाइयों की लंबी उम्र, सलामती और जल्द रिहाई की दुआ मांगी।

विज्ञापन


कोरोना काल के बाद पहली बार बहनों को जेल में आकर अपने भाइयों से मिलने का अवसर मिला। सुबह से ही जिले के विभिन्न इलाकों से आई बहनें जेल के बाहर कतार में खड़ी होकर अपने क्रम का इंतजार करती रहीं। जैसे ही किसी बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी, कई की आंखें भर आईं। भावुक होते हुए बहनों ने कहा- हमारा भाई जल्द घर लौटे, खुश रहे, यही हमारी कामना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर; शराब बेचने का विरोध करने पर किया ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक रिजवान अख्तर ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। राखी बांधने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन लिए गए। 200 से अधिक ऑनलाइन और 50 से 100 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए। सुबह 8 बजे से शुरू यह कार्यक्रम अब तक जारी है और अंतिम व्यक्ति तक राखी बांधने की व्यवस्था की गई है। करीब 300 कैदियों को आज राखी बांधी जा रही है। सुरक्षा के लिए जेल गेट से लेकर हर चेक प्वाइंट पर सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बहनों द्वारा लाए गए मिठाई के डिब्बे भी कैदियों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed