फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Prisoner died in police custody ganga Bridge police station vaishali news hajipur bihar police

Bihar News : पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हुई मौत, चोरी के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 10:02 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 10:02 AM IST
सार

Bihar : थाना में आज एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस एक दिन पहले दोपहर में उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। परिजन का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
Bihar News : Prisoner died in police custody ganga Bridge police station vaishali news hajipur bihar police
।सदर अस्पताल में पुलिस पदाधिकारी

विस्तार

वैशाली में पुलिस अभिरक्षा में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान कटहरा थाना क्षेत्र के किशुनपुर तिलौर गांव निवासी वैद्यनाथ साहनी (55 ) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना हाजीपुर की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-EC: 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जताई आपत्ति
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वैद्यनाथ साहनी को कटारा एवं गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने बीते बुधवार की दोपहर में ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार की थी। उसके निशान देही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। लेकिन अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। आननफानन में थाना की पुलिस ने वैद्यनाथ साहनी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने वैद्यनाथ साहनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे को मिली मंजूरी, पटना से कोलकाता और नेपाल जाना हुआ आसान

कैदी की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लाया गया था। उसके निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। तबीयत खराब होने के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव की पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed