Bihar News: फ्लिपकार्ट घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली, डिलीवरी बॉयस का प्रदर्शन जारी, ऑर्डर हो रहे वापस
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए फ्लिपकार्ट घटना के बाद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। वहीं, डिलीवरी बॉयस का प्रदर्शन जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में स्थित ऑनलाइन डिलिवरी कंपनी फ्लिपकार्ट के कार्यालय में घुसकर डकैती और फिर कर्मी की हत्या के बाद पुलिस के हाथ अब तक खाली हाथ हैं। वहीं, कर्मी प्रकाश कुमार मिश्रा की हत्या के बाद से कर्मी दहशत में हैं और सुरक्षा को लेकर और मृतक कर्मी को मुआवजा की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। यही नहीं जिले के अलग-अलग जगहों पर कंपनी के वेयर हाउस बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यही नहीं बल्कि इस वारदात के बाद से अब फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर नई बुकिंग के ऑर्डर भी बंद किए गए, जिसके बाद आम आदमी के लाखों के अब तक के ऑर्डर भी वापस होने लगे हैं। इसको लेकर लोगो में भी नाराजगी है।
वहीं, मामले में ऑनलाइन फ्लिपकार्ट कंपनी के अधिकारियों की माने तो लगातार डिलीवरी ब्वॉय की हड़ताल से कंपनी को काफी राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। हम लोगों ने इस मामले को कंपनी के अधिकारी को अवगत करा दिया है और जल्द ही इस दिशा में कुछ नया निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले में करीब पांच दिन में 50 हजार से अधिक ऑर्डर की डिलीवरी नहीं हो पाई है। वहीं, करीब लाखों के ऑर्डर भी पेंडिंग में हैं।
वहीं, ताजा हालात को देखते हुए जिनकी डिलीवरी के इस लोकेशन पर डिलिवरी को लेने से बंद कर दिया गया है और इसे कंपनी के पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है। यही नहीं बल्कि वहीं पूरे ऑर्डर की भी तारीख नजदीक है। अब उन्हें स्टेटस चेक करने पर इनवैलिड दिखा रहा है और जिसके डिलीवरी के घटना के बाद आए हैं, उनका भी सामान खबड़ा हब सेंटर में पड़े हैं। जिले के मेन डाक घर कोड 842001 से लेकर अलग-अलग सेंटर का जिसमें 842002 और 842003 पर ऑर्डर नहीं लिया जा रहा है।
आम आदमी की मुश्किलें बढ़ी
मामले में चिकित्सक मंडी जुरन छपरा की वंदना प्रिया ने बताया कि मैंने पहले मेकअप का कई सामान का ऑर्डर फ्लिपकार्ट से किया था। डिलिवरी की डेट भी दी गई थी, लेकिन अब नहीं आ रहा है। इसी दौरान घटना हुई और तो और अब नए ऑर्डर भी नहीं बुक कर रहे हैं। बैरिया बस स्टैंड रोड की शिवानी ने बताया कि हम लोगों ने वॉर्म वेयर और अन्य कई सामान की डिलीवरी किया था और इसके लिए पे भी किया था। अब कंपनी ने डिलीवरी नहीं दी है। पेंडिंग में होने के कारण से परेशानी बढ़ गई है। हम चाहते हैं कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाए। नया ऑर्डर बुकिंग हो जा रही है, लेकिन लोकेशन पर नहीं आ रहा है।