फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Police investigation Police recovered businessman's body 500 meters away from his house

Bihar News: रात में घर से बुलाकर ले गया कोई, सुबह 500 मीटर दूर मिला शव; आलू कारोबारी की हत्या से हड़कंप

Wed, 05 Mar 2025 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:37 PM IST
सार

Bihar Police : घर से बुलाकर कोई रात में ले गया और फिर सुबह 500 मीटर दूर बागीचे में शव मिला। वैशाली में आलू कारोबारी की जहर खिलाकर हत्या के कारण सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जल्द ही जांच कर वजह सामने लाने की बात कही है।

विज्ञापन
Bihar News: Police investigation Police recovered  businessman's body 500 meters away from his house
।।।

विस्तार

वैशाली जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक आलू कारोबारी की मौत हो गई। शव घर से करीब 500 मीटर दूर एक बगीचे में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

किसी ने बुलाया, अब बगीचे में मिला शव
मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर कन्हौली अंतर्गत वार्ड संख्या 6 के फुलवरिया गांव निवासी स्व. बालेश्वर दास के बेटे नुनु दास के रूप में की गई है। नुनु दास मुख्य रूप से आलू का कारोबार करते थे। मृतक के तीन बेटे हैं, जो सभी किसान हैं। घटना के बारे में बताया गया कि नुनु दास पिछले दिन यानी शनिवार को देर शाम आठ बजे तक घर पर थे और किसी ने उन्हें घर से बुलाया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे, जिससे परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन सुबह किसी ने घर वालों को सूचना दी कि उनका शव बगीचे में पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखा।

विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की आशंका
घटना की जानकारी मिलने के बाद महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय मुखिया संकेश्वर दास ने बताया कि परिजनों ने उन्हें बताया कि नुनु दास को किसी ने बुलाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसकी हत्या कर दी। साथ ही, उनकी जेब से सारे सामान और करीब 40 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने कहा कि शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम भेजी गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed