फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news :Painter dies in accident when bike collides with tree accident while going home

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में पेंटर की मौत, घर लौटते समय पेड़ से टकराई बाइक

Sun, 16 Feb 2025 08:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 08:20 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में एक पेंटर की मौत हो गई है। राजेपुर थाना के एसएचओ राधे श्याम ने बताया कि बाइक की पेड़ से टकराने के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar news :Painter dies in accident when bike collides with tree accident while going home
रौशन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Muzaffarpur News: पेंटर की सड़क हादसे में मौत, घर लौटने के दौरान हुई थी बाइक अनियंत्रित
विज्ञापन



पूर्वी चंपारण अपने घर लौट रहे पेंटर की सड़क हादसे में मौत,बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराने से हुआ हादसा।

मुजफ्फरपुर में देर शाम सड़क दुर्घटना में एक पेंटर की मौत हो गई। वह अपना काम को खत्म कर देर शाम को घर लौट रहा था। तभी इसी दौरान में मोतीपुर साहेबगंज सड़क मार्ग के बलथी पेट्रोल पंप के पास अंधेरे में पेंटर की बाइक पेड़ से टकरा गई। तेज आवाज को सुन स्थानीय लोगों मौके पर दौर पड़े। सूचना के मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में साहेबगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां कुछ देर में ही इलाज के दौरान में उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रौशन कुमार (27 वर्ष) दिलावरपुर भगवानपुर थाना केसरिया पूर्वी चंपारण जिले के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले की जानकारी मृतक के परिजन को दे दी और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना को लेकर मृतक रौशन के पिता जितेंद्र कुंवर ने बताया कि उनके दो लड़के हैं। रौशन बड़ा लड़का है और पेंटर है। उनका काम अभी मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में चल रहा था। हर दिन वह सुबह को चला जाता था और शाम को घर आ जाता था। पुलिस के द्वारा बताया गया कि सड़क हादसे में रौशन की मौत हो गई है। रौशन के कमाई से घर चलता था और उसको शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी उसके दो बच्चे थे। घटना से पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले में राजेपुर थाना के एसएचओ राधे श्याम ने बताया कि एक देर शाम ग्रामीण के द्वारा एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज हेतु पीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान में उसकी मौत हो गई है। मृतक पेंटर का काम करता था और प्रतिदिन मुजफ्फरपुर आना जाना था। घटना का कारण बाइक की पेड़ से टक्कर होने से हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed