{"_id":"6673fad81fb084fd3500dcb2","slug":"bihar-news-notorious-raju-don-arrested-with-his-partner-in-sitamarhi-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कुख्यात राजू डॉन अपने साथी के साथ गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा; ऐसे हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कुख्यात राजू डॉन अपने साथी के साथ गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा; ऐसे हुई कार्रवाई
Thu, 20 Jun 2024 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:19 PM IST
सार
Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी सामने आई है। जिले के परिहार थाना क्षेत्र स्थित भारत नेपाल बोर्डर क्षेत्र के लिए आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात राजू डॉन और उसके शागिर्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुख्यात राजू डॉन अपने साथी के साथ गिरफ्तार हुआ है। राजू डॉन के पास से पुलिस ने एक सिक्सर और दो कारतूस बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजू डॉन परिहार थाना क्षेत्र के सिसवा गांव स्थित मस्जिद के समीप अपने शार्गिद परिहार थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव निवासी राम स्वार्थ महतो के पुत्र पिंटू कुमार के साथ किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी एसडीपीओ सदर-2 आशीष आनंद ने बथनाहा मुख्यालय स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों अपराधी सिसवा गांव के एक मस्जिद के पास अपनी सिल्वर रंग की अपाचे बाइक से अपराध करने के लिए किसी का इंतजार कर रहा था। उन्होंने बताया की इसकी गुप्त सूचना परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम को मिली थी। सूचना मिलते ही परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम अपने अन्य पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर अपराध करने के लिए घात लगाये दोनों अपराधियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
अपराधियों के पास से एक देसी सिक्सर और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिसे जब्त कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि राजू कुमार अपराध की दुनियां में राजू डॉन कहलाया जाना पसंद करता था। उस पर परिहार थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज है। वह पूर्व में भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। 24 नवंबर 2023 को पुलिस ने डेम्हुआ गांव में छापेमारी कर अमित राय और राजू कुमार उर्फ राजू डॉन को गिरफ्तार किया था। उस समय दोनों चोरी की एक बाइक को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने तब चोरी की बाइक भी बरामद किया था।
विज्ञापन