फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Newly married woman murdered for dowry in Sitamarhi, in-laws absconding, police investigating

Bihar: दो दिनों से घर में पड़ा था नवविवाहिता का शव, सड़ांध आने पर खुला राज; हत्या की वजह जान हो जाएंगे हैरान

Sun, 17 Nov 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Nov 2024 06:18 PM IST
सार

Bihar Dowry Murder: बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायकेवालों को सौंप दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Newly married woman murdered for dowry in Sitamarhi, in-laws absconding, police investigating
मृतका रंगीला देवी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थानाक्षेत्र के महम्मदपुर गांव में दहेज के लिए 22 वर्षीय नवविवाहिता रंगीला देवी की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ससुरालवालों ने पहले पीड़िता के दोनों हाथ बांधे और फिर गले में फंदा लगाकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

 
सड़ांध आने पर मायके वालों को मिली सूचना
जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका के घर से सड़ांध और बदबू फैलने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात की सूचना मृतका के मायकेवालों को दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बाजपट्टी पुलिस, डीएसपी अतनु दत्ता के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां नवविवाहिता का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पीड़िता के हाथ पीछे बंधे हुए थे और गर्दन पर फंदा लगा हुआ था। शव से तेज बदबू आ रही थी, जिससे पता चला कि हत्या दो दिन पहले ही कर दी गई थी। 
विज्ञापन

 
दहेज के लिए की गई हत्या
रंगीला देवी की शादी 2021 में महम्मदपुर गांव निवासी गणित साह से हुई थी। शादी के समय दहेज में सभी आवश्यक सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष ने इसके बाद भी राइडर बाइक की मांग की। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो रंगीला को प्रताड़ित किया जाने लगा। घटना के बाद मृतका की मां मधुबनी जिले के खिरहर थानाक्षेत्र के बोरहर गांव निवासी मंतोष देवी ने बाजपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें मृतका के पति गणित साह, ससुर भोला साह, सास गीता देवी समेत कुल छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस कर रही छापामारी 
बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायकेवालों को सौंप दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। हत्या के अन्य पहलुओं की भी छानबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग और मृतका के परिजन इस निर्मम हत्या के लिए ससुरालवालों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed