{"_id":"677c0279fd006af096006466","slug":"bihar-news-muzaffarpur-couple-was-running-liquor-business-when-police-raided-husband-fled-leaving-his-wife-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दंपती मिलकर चला रहे थे शराब का धंधा, पुलिस ने मारा रेड तो पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दंपती मिलकर चला रहे थे शराब का धंधा, पुलिस ने मारा रेड तो पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति
Mon, 06 Jan 2025 09:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:49 PM IST
सार
पति और पत्नी मिलकर शराब का धंधा चला रहे थे। पुलिस ने रेड मारा तो पत्नी को छोड़कर पति फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में पति-पत्नी मिलकर शराब का धंधा चला रहे थे। लोकल सप्लाई करने की तैयारी के लिए मंगवाया था, फिर से शराब की खेप। पुलिस ने मारा छापा तो पत्नी को छोड़कर पति फरार हो गया। लाखों की शराब के साथ पत्नी को पुलिस ने दबोच लिया। मामला जिले के बरूराज थाना क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एसएचओ बरूराज संजीव कुमार दुबे ने इस बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन
बिहार में शराब माफिया और पुलिस चूहा बिल्ली का खेल खेल रहे हैं। पुलिस की नाक के नीचे शराब की तस्करी का भंडाफोड़ तब हुआ, जब बरूराज थाना क्षेत्र में एक मकान के पास में शराब के धंधेबाज एक झोपड़ीनुमा घर बनाकर पति और पत्नी मिलकर शराब की तस्करी कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। गुप्त सूचना के आधार पर बरूराज गांव में रेड किया, जिस दौरान शराब का धंधेबाज अशोक पटेल मौके से भागने में कामयाब रहा। जबकि उसकी पत्नी रीमा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों ही मिलकर इलाके में शराब की सप्लाई करने का काम करते थे। इस दौरान पुलिस में लाखों की अवैध शराब की इस खेप को जो कि अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग ब्रांड है।
विज्ञापन
पूरे मामले में जानकारी देते हुए बरूराज के थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस एक गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में पति और पत्नी मिलकर चोरी छुपे घर के बगल में एक झोपड़ी नुमा मकान बनाकर शराब का कारोबार को कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर रेड किया, जिस दौरान में पति मौके से फरार हो गया है। जबकि पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक पटेल की पत्नी 32 वर्षीय रीमा देवी के रूप में किया गया है।
विज्ञापन