फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Mother and daughter burnt to death in a bonfire in Bettiah, father's condition critical

Bihar News: अलाव से लगी आग में मां-बेटी की झुलसकर मौत, पिता की हालत गंभीर; हादसा या साजिश ने उलझाया

Tue, 17 Dec 2024 02:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

Bettiah News: गोपालपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव को माना जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। वहीं, कुछ ग्रामीण इसे संदिग्ध मान रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Mother and daughter burnt to death in a bonfire in Bettiah, father's condition critical
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले बेतिया में अचानक आग लगने की घटना में मां और बेटी की झुलसकर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डकही गांव की है। इस हादसे में परिवार ने न केवल दो जिंदगियां खो दीं, बल्कि लाखों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
सोते समय अलाव से लगी आग, परिवार तबाह
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार देर रात की है। दरअसल, डकही गांव निवासी बद्री राम अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए मवेशियों के पास जलाए गए अलाव से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला। बद्री राम की पत्नी सुगांती देवी (38) और बेटी खुशबू कुमारी (15) आग की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार को बचाने की कोशिश में बद्री राम भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना के बाद परिवार और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बद्री राम के बड़े भाई संजय राम ने बताया कि बद्री खेती और पंचायत में स्वच्छाग्रही के तौर पर काम करते हैं। मृतक सुगांती देवी और खुशबू कुमारी के अलावा बद्री राम के दो बेटे भी हैं। हादसे ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में घर और सामान जलकर राख हो गए। अनुमान है कि परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग ने परिवार के आर्थिक आधार को भी हिला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी, FIR दर्ज होगी
घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। गोपालपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव को माना जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

 
गांव में फैली अफवाहें
घटना के बाद गांव में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कुछ इसे हादसा मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे संदिग्ध मानकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इस घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को हिला दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। मवेशियों के पास अलाव जलाने की परंपरा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग उठ रही है, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed