फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Jewelry shop robbery and CSP loot case revealed in Vaishali, three criminals arrested

Bihar News: वैशाली में आभूषण दुकान डकैती और CSP लूट मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 05:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 05:01 PM IST
सार

Bihar: गहन पूछताछ में विशाल कुमार ने गोरौल और बेलसर की दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि CSP से लूटी गई राशि में से कुछ रकम उसने अपने मौसा के घर पर छुपा रखी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके मौसा के घर से 19,400 नकद बरामद किए।

विज्ञापन
Bihar News: Jewelry shop robbery and CSP loot case revealed in Vaishali, three criminals arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में हाल ही में हुई दो बड़ी आपराधिक वारदातों गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत आभूषण दुकान में डकैती और बेलसर थाना क्षेत्र के साइन बाजार में CSP संचालक से लूट – का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इन दोनों मामलों में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, एक देसी पिस्टल, कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी मुख्यालय उपाधीक्षक अबू जफर इमाम ने सोमवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल ओवरब्रिज के नीचे स्थित कोलकाता ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं 23 जुलाई को बेलसर थाना क्षेत्र के साइन बाजार में एक CSP संचालक से करीब एक लाख रुपये की लूट की गई थी। इन दोनों मामलों में गोरौल थाना कांड संख्या 394/25 और बेलसर थाना कांड संख्या 535/25 दर्ज की गई थी। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन

जतकौली नहर पुल से एक आरोपी गिरफ्तार
गठित टीम द्वारा की जा रही लगातार छापेमारी के क्रम में 27 जुलाई की रात, जतकौली नहर पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोके जाने की कोशिश की गई। रोकने पर वे भागने लगे, लेकिन पीछा कर पुलिस ने एक आरोपी विशाल कुमार को CSP लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में बेलसर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बहुचर्चित प्रियांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, फूफा ने भतीजी के कहने पर करवाई थी हत्या

मौसा के घर से लूट की नकदी बरामद
गहन पूछताछ में विशाल कुमार ने गोरौल और बेलसर की दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि CSP से लूटी गई राशि में से कुछ रकम उसने अपने मौसा के घर पर छुपा रखी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके मौसा के घर से 19,400 नकद बरामद किए।

दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि गोरौल आभूषण दुकान डकैती में शामिल अन्य अपराधी लूटे गए जेवरात बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी आधार पर 27 जुलाई को जतकौली नहर के पास से कुंदन कुमार और रंजन कुमार को एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तलाशी में पांच जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी की अंगूठी, चार जोड़ी बिछिया, दो महिला और एक पुरुष की सोने जैसी अंगूठी, एक लूटा गया मोबाइल और एक आधार कार्ड बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed