फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Jan Suraj State President Manoj Bharti big claim we have not lost but won MLC Vanshidhar Brajwasi

Bihar: जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा- हमारी हार नहीं, जीत हुई; MLC वंशीधर ब्रजवासी को दिया ये जवाब

Tue, 17 Dec 2024 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Dec 2024 09:32 PM IST
सार

Bihar Politics: मनोज भारती ने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन उपचुनाव में पार्टी ने बड़े राजनीतिक दलों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि  NDA और दूसरी पार्टियों की हार हुई है। हम सबसे ज्यादा वोट पाने वाले दल हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Jan Suraj State President Manoj Bharti big claim we have not lost but won MLC Vanshidhar Brajwasi
प्रेसवार्ता के दौरान जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुजफ्फरपुर में आयोजित बैठक और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह हार नहीं, जीत है। हमने बड़ी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस दिया।

विज्ञापन

 
तिरहुत स्नातक निर्वाचन में प्रदर्शन पर बोले भारती
मनोज भारती ने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन उपचुनाव में पार्टी ने बड़े राजनीतिक दलों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि  NDA और दूसरी पार्टियों की हार हुई है। हम सबसे ज्यादा वोट पाने वाले दल हैं। शिक्षक नेता की जीत उनके व्यक्तिगत वोट बैंक की वजह से हुई। लेकिन हमारी पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर रहा।
विज्ञापन

 
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव पर फोकस
प्रदेश अध्यक्ष ने 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जिले के मरीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जिला, प्रखंड और बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह तो बस शुरुआत है, हमारी असली ताकत विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वंशीधर ब्रजवासी और टिकट विवाद पर जवाब
MLC वंशीधर ब्रजवासी द्वारा जन सुराज पार्टी की आलोचना पर प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वंशीधर ब्रजवासी टिकट मांगने हमारे पास आए थे, लेकिन उनका नाम हमारी सूची में पहले से नहीं था। हमने पहले ही उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी, इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वंशीधर ब्रजवासी को टिकट नहीं मिलने की वजह से वह आज पार्टी की आलोचना कर रहे हैं। हमारी पार्टी में निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होते हैं और सभी को समान रूप से मौका दिया जाता है।
 
मुनाजिर हसन के पार्टी छोड़ने पर टिप्पणी
पार्टी के एक अन्य नेता मुनाजिर हसन के जन सुराज छोड़ने पर मनोज भारती ने कहा कि लोग आते हैं, लोग जाते हैं और कई बार लौटकर भी आते हैं। जन सुराज हर बेहतर और समर्पित व्यक्ति का स्वागत करती है। संगठन मजबूत करना हमारा उद्देश्य है और ऐसे बदलावों का हमारी दीर्घकालिक रणनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
 
संगठन विस्तार पर जोर
बैठक में जिला, प्रखंड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं। भारती ने कहा कि पार्टी की ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं में है। हमें लोगों के बीच जाकर पार्टी के उद्देश्य और विचारधारा को पहुंचाना होगा। 2025 का विधानसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है और इसे जीतने के लिए हमें संगठित और जागरूक रहना होगा।

 
‘हम हैं सबसे बड़े विकल्प’
मनोज भारती ने पार्टी को सबसे बड़े राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन में पार्टी का प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि लोग बदलाव चाहते हैं और जन सुराज इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार है। अंत में, उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा लंबी है। हम लोगों को जोड़ने और उनके विश्वास को जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारा प्रदर्शन और भी मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed