फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Intermediate student died in road accident in Muzaffarpur, four others injured

Bihar News: कॉलेज जा रही छात्राओं से भरे ऑटो को बेलगाम वाहन ने मारी टक्कर; इंटर छात्रा की मौत, चार अन्य घायल

Mon, 02 Dec 2024 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Dec 2024 02:15 PM IST
सार

Muzaffarpur News: हथौड़ी थाना के एसएचओ मो. आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। ऑटो चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Intermediate student died in road accident in Muzaffarpur, four others injured
अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय माहेनूर खातून की मौत हो गई। वह अपने कॉलेज जा रही थी, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चार अन्य छात्राएं घायल हो गईं, जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
सिर में चोट लगने के कारण हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बहरेटा चौक के पास सुबह करीब नौ बजे हुई। माहेनूर खातून अपने गांव से अन्य छात्राओं के साथ ऑटो में सवार होकर कॉलेज जा रही थी। तभी एक बेलगाम वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के कारण माहेनूर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल छात्राओं को तुरंत SKMCH मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां माहेनूर को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 
घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन और ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे। माहेनूर की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। माहेनूर के पिता हसीब खान ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बेहद होनहार थी और कॉलेज जाने के लिए रोज ऑटो से सफर करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू की
हथौड़ी थाना के एसएचओ मो. आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। ऑटो चालक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से फरार वाहन का पता लगाया जाएगा।

 
स्थानीय आक्रोश और सड़क सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर और उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं, माहेनूर खातून की मौत से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और स्कूल के शिक्षकों ने माहेनूर को एक होनहार छात्रा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed